उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे दस दिन में सौ वेंटीलेटर

खबर शेयर करें

-वर्तमान में प्रदेश में 318 वेंटीलेटर की सुविधा

समाचार सच, देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दस दिन में सौ वेंटीलेटर मिल जाएंगे। कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से विभाग ने वेंटीलेंटर खरीदने का आर्डर दे दिया है। वेंटीलेटर बनाने वाली कंपनी ने सप्लाई करने के लिए दस दिन का समय मांगा है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में 318 वेंटीलेटर की सुविधा है। प्रदेेश में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्थाओं में और तेजी लाई जा रही है। मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए विभाग ने आर्डर कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा जरूरत वेंटीलेटरों की है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में मेडिकल उपकरणों की कमी नहीं है। 100 वेंटीलेटरों का आर्डर दे दिया है। 10 दिन के भीतर वेंटीलेटर उपलब्ध हो जाएंगे।महानिदेशक ने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण को सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। बाहरी राज्यों में जमात में शामिल लोगों की पहचान के लिए कड़ी सर्विलांस की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440