उधम सिंह नगर में दिल दहला देने वाला हादसा! टक्कर के बाद कार-बाइक बनी आग का गोला, दो युवकों की मौत, चालक फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा/सितारगंज। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग भड़क उठी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

दोनों घायलों को तत्काल उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

पुलिस के अनुसार, मृत दोनों युवकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और परिजनों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैक्सी कार सीएनजी से संचालित थी और आग लगने की एक संभावित वजह सीएनजी मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440