गर्मियों में अक्सर सीने की जलन में जलन होना आम समस्या है इसे कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

Heartburn is a common problem in summer, follow these home remedies to reduce it.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के समय सीने में जलन होना एक आम समस्या है। इस सीजन में सीने में जलन होने का कारण चटपटा खाना, खाने का गलत तरीका, गलत लाइफस्टाइल और कई बार खाना न पचने के कारण भी सीने में जलन की समस्या हो जाती है। गर्मी में सीने की जलन होने पर काफी परेशानी होती है और कुछ जब तक ये समस्या ठीक न हो कुछ खाया भी नहीं जाता। कई बार दवाई लेने से तुरंत आराम नहीं मिलता है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी ट्राई किया जा सकता है। इन उपायों को करने से सीने में जलन की समस्या कम होने के साथ मितली और उल्टी की समस्या भी दूर होगी। इन उपायों को घर पर आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में सीने में जलन को दूर करने के लिए घरेलू उपायों।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

सौंफ

सौंफ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर ठंडा रहने के साथ सीने में जलन की समस्या भी दूर होती है। सौंफ में ऐसे गुण पाए जाते है, जो खाने को पचाने के साथ हार्टबर्न को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसकी चाय या इसे चबाकर खाया जा सकता है।

ठंडा दूध

ठंडा दूध पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। गर्मी में अगर आप भी सीने की जलन से परेशान है, तो ठंडा दूध पिएं। इसमें शहद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण सीने में जलन को कम करेंगे और शरीर को स्वस्थ रखेंगे।

आंवला

आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से सीने में जलन की समस्या दूर होने के साथ पेट भी दुरुस्त रहता है। गर्मी में इसको सेवन करने से पेट ठंडा भी रहता है। हार्टबर्न की समस्या होने पर इसको कच्चा या इसका चूर्ण पानी के साथ लिया जा सकता है। यह खाना पचाने में मदद करता है और हार्ट को आसानी से दूर करता है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

केला

पोषक तत्वों से भरपूर केला शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व सीने की जलन को शांत करके शरीर को स्वस्थ रखते है। ऐसे में जब भी सीने में जलन की समस्या हो, तो एक केला अवश्य खाएं। केला खाने को पचाने के साथ मितली को भी शांत करता है।

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने के साथ बीमारियां भी दूर होती है। ये चाय पेट में गैस, अपच और हार्टबर्न की समस्या को आसानी से दूर करती है। पेट में जलन की समस्या होने पर इस चाय को बनाकर पीया जा सकता है।

नोट – गर्मी में सीने की जलन को कम करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन उपायों को अपनाएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440