समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की आशंका है। विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, फिलहाल तापमान में इजाफा होने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है। करीब दस दिन से प्रदेश में मौसम साफ है। हालांकि पहाड़ों में पाला और मैदानों में सुबह-शाम कोहरा दिक्कतें पैदा कर रहा है, लेकिन दिन में धूप राहत दे रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम किसी तरह के विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












