मौसम विभाग का भारी वर्षा का अलर्ट, 10 जुलाई से चार दिन के लिये नैनीताल जिले में 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात चलते नैनीताल जिले में नदियां व गदेरे उफान पर हैं। इधर मौसम विभाग के भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। तो प्रदेश में अभी 13 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसी के चलते जिलाधिकारी वंदना ने कल यानि 10 जुलाई से चार दिन नैनीताल जिले में स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। डीएम के आदेश में नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 से 13 जुलाई तक बंद रखने का कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   मज़दूर आंदोलन को कुचलने की साज़िश के खिलाफ एकजुट हों, फर्जी मुकदमों में फँसाए गए श्रमिकों की रिहाई की मांग

आपको बता दें कि मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों, नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये जिलाधिकारी वंदना ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 10 जुलाई से 13 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे, साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440