उत्तराखण्ड में जिलाध्यक्षों के नामों पर कांग्रेस कार्यालय में भारी हंगामा, गाली-गलौज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो दिन पहले ही एआईसीसी की संस्तुति पर 26 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की थी। सूची के जारी होते ही अंदरखाने कुछ जगहों पर विरोध के सुर उठने लगे थे। शनिवार को रुड़की के कांग्रेस कार्यकर्ता खुलकर विरोध में उतर आए।

उत्तराखंड कांग्रेस में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों पर कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है। राजेंद्र चौधरी को रुड़की महानगर अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में रुड़की क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने हंगामा काटा। नाराज कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कक्ष में घुस गए और वहां उनकी तीखी नोक-झोंक हुई। नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक आ गई। इस दौरान गहमागहमी का माहौल बन गया। भीतर से दरवाजा बंद कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो दिन पहले ही एआईसीसी की संस्तुति पर 26 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की थी। सूची के जारी होते ही अंदरखाने कुछ जगहों पर विरोध के सुर उठने लगे थे। रुड़की के कांग्रेस कार्यकर्ता खुलकर विरोध में उतर आए।

यह भी पढ़ें -   २५ अप्रैल २०२४ बृहस्पतिवार, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

बताया जा रहा है कि जब नाराज कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के सामने अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान किसी ने कुछ अपशब्द कह दिए। बात आगे नहीं बढ़े, इसलिए भीतर से दरवाजा बंद कर दिया गया। कुछ देर बार कार्यकर्ता बाहर आए और हो-हल्ला करते हुए गाड़ियों में बैठकर निकल गए। रुड़की क्षेत्र से ब्लाक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, आदित्य राणा, विनय शर्मा ने विरोध दर्ज किया। बिट्टू शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आदित्य राणा ने कहा कि रुड़की महानगर अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति को बना दिया गया है, जिसका रुड़की महानगर कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440