प्लाज्मा डोनेट कर गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार में करें मदद, एसटीएच में प्लाज्मा थैरेपी से उपचार शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक को लाईसेंस मिलने के उपरांत गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार शुरू हो गया है। गौरतलब है कि पूर्व में शासन के निर्देशानुसार दो मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया गया। उपचार के उपरांत दोनों मरीज स्वस्थ है।
उक्त जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डा0 अरूण जोशी ने बताया कि लाईसेंस मिलने के उपरांत डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दो गंभीर रोगियों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया गया। उक्त दोनों मरीज आई0सी0यू0 में भर्ती है। गंभीर दो मरीजों में से एक मरीज का ब्लड प्रेशर कम व दूसरे मरीज को निमोनिया व सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थीं तथा कई औषधियांे के देने के बाद भी उक्त मरीजों की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था जिस पर दोनों मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने का निर्णय लिया गया। मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने के लिए चिकित्सालय प्रबंधन ने कमलुआगांजा के डोनर जिसका रक्त ग्रुप भी इन रोगियों से मेल खाता था, उक्त व्यक्ति को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अनुरोध किया जिस पर वह प्लाज्मा डोनेट करने को राजी हो गया। डोनर ने 400 एम0एल0 प्लाज्मा डोनेट किया।
डा0 जोशी ने बताया कि वर्तमान में उक्त दोनों रोगियों के स्वास्थ में सुधार है तथा वर्तमान में चिकित्सालय में भर्ती 40 मरीजों की हालत गंभीर है। जिन्हें विभिन्न आई0सी0यू0 तथा वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए रोगियों से लगातार दूरभाष से संपर्क किया जा रहा है, इनकी काउंसिलिंग कर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही एसटीएच से स्वस्थ हुए कोरोना संक्रमित रोगियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट कर गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार में मदद करे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440