वर्ष 2023 में इन तिथियों में पड़ेगे हिन्दूओं के महापर्व, जानने को पढ़े…

खबर शेयर करें

Hindu festivals will fall on these dates in the year 2023, read to know…

अप्रैल के माह में होगा ग्रहों के स्वामी गुरु का राशि परिवर्तन

अक्टूबर के महीने में राहु-केतु भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे

समाचार सच, देहरादून (अध्यात्म डेस्क)। डॉ0 आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की हिंदू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल का शुभारंभ रविवार के दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, सिद्ध योग में हुआ हैं।

साल 2023 के पहले ही महीने में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद जनवरी महीने की ही 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही 18 फरवरी भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि मनाया जायेगा और फिर 08 मार्च को मनाई जाएगी रंगों भरी होली। 22 मार्च से माँ के चौत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो जायेगा और फिर 30 मार्च को राम नवमी का पर्व आएगा। 21 अगस्त को नाग पंचमी, 30 अगस्त को बहनों का ख़ास पर्व रक्षाबंधन और फिर 7 सितंबर को श्री कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व आएगा।

और फिर जैसे ही अक्तूबर का महीना आयेगा तो 15 अक्तूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि और हिंदू नवर्ष आरंभ हो जाएगा। 24 अक्तूबर को दशहरा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा और फिर 12 नवंबर 2023 को दीपावली का त्योहार आएगा और 19 नवंबर को छठ पूजा मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   तड़के की खामोशी चीरती आगः देहरादून में ट्रक पलटते ही धधकी सड़क, बाल-बाल बची जान

इसी साल 2023 में चार ग्रहण भी लगेंगे जिसमें से सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल और 14 अक्तूबर को लगेंगे और चंद्र ग्रहण- 05 मई और 28 अक्तूबर को। इसके साथ ही अगर हम ग्रह गोचर की बात करें तो साल की शुरुआत में ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फिर अप्रैल के माह में ग्रहों के स्वामी गुरु का राशि परिवर्तन होगा और अक्टूबर के महीने में राहु-केतु भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440