हिन्दू महासभा ने पुलिस प्रशासन को दिये चीनी, चायपत्ती व बिस्कुट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लाकडाउन के चलते गरीबों की मदद के लिए हिन्दू महासभा परिवार भी अब आगे आ गये हैं। सोमवार को हिन्दू महासभा के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने असहाय व गरीबों के लिये पुलिस प्रशासन को चीनी, चायपत्ती व बिस्कुट प्रदान किये।

हिन्दू महासभा ने एसआई कश्मीरा सिंह को गरीब व असहाय लोगों के मदद को 1500 गलूकोज बिस्कुट के पैकेट, 40 किलो चीनी तथा 3 किलो चायपत्ती सुपुर्द की।

इस मौके पर प्रशांत ने स्थानीय प्रशासन से महानगर में एक कलैक्शन सैन्टर बनाये जाने की भी मांग की हैं। तकि वहां जाकर कोई भी व्यक्ति एवं संस्था रसद जमा करा सके।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

इस अवसर में मुख्य रुप से चन्द्र शेखर रिखाडी, पुष्पा रौतेला, जे एस रौतेला, यतेंद्र कुमार बमेठा, मनीष नेगी, पुष्पेंद्र वर्मा, मनीष निषाद आदि महासभा के सदस्य उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440