खौफनाक वारदात, पति बना कातिल, काट दिया पत्नी का गला, दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़ डेस्क। उत्तराखंड से खौफनाक वारदात सामने आई है। कुमाऊं मंडल में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह घटना पिथौरागढ़ जिले में नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के घिघरानी गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना अचानक उस समय सामने आई जब घर के भीतर से जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही वे घर के अंदर दाखिल हुए, वहां का खौफनाक दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अस्कोट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेला आज से: हरिद्वार में हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बिना प्लान निकले तो बढ़ सकती है परेशानी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। इसी विवाद के दौरान आरोपी पति ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में प्लास्टिक के खिलाफ होगी सख्ती, सीएम धामी बोले- जंगल और बाघ बचाने के लिए जनभागीदारी जरूरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440