उधमसिंह नगर जिले में भीषण हादसा, कार की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, गर्भवती महिला समेत चार की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंह नगर/रुद्रपुर। उत्तराखंड के कुमाऊं से भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार एक कार ने ई-रिक्शा टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस हादस में ई-रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में तीन महिला समेत ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को महिलाएं ई-रिक्शा से हॉस्पिटल दिखाकर वापस ला रही थी, तभी ये हादसा हुआ। यह हादसा बुधवार की सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक बीते देर रात 20 वर्षीया ज्योति को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। देर रात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया था। लगभग ढाई बजे रात गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई-रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अटरिया मोड से आगे पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शे में बैठी गर्भवती समेत पांच महिलाओं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला समेत तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हादसे में गर्भवती महिला ज्योति पत्नी रविन्द्र साहनी, उर्मिला (45) पत्नी लोहा साहनी, विभा (35) पत्नी प्रमोद साहनी और ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30) की मौत हो गई। जबकि कांति देवी (38) पत्नी दिनेश साहनी को राममूर्ति बरेली और ललिता (36) पत्नी सुबोध साहनी और कार चालक बबलू (27) को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इधर मृतकों के परिवारों में गहरा शोक है। उर्मिला के पांच बच्चे हैं और वह मजदूरी करती थीं, जबकि विभा के दो बच्चे हैं और उनके पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं। ज्योति की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उनके पति रविन्द्र एक कंपनी में काम करते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440