होटल में रूके व्यक्ति की हुई दिल का दौरा पड़ने से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित होटल में ठहरे व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह यहां अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   डीएम ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, एसडीजी रैंकिंग में नैनीताल जिले ने हासिल किया दूसरा स्थान

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 60 वर्षीय महक पाल यहां नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। बताया जाता है कि विगत रात्रि महकपाल को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उसे होटल स्टाफ निजी अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई और शव कब्जे में ले लिया। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मृतक के साथ उसकी महिला मित्र भी ठहरी हुई थी। महिला ही उसे लेकर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

यह भी पढ़ें -   कोटाबाग की भावना देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, बकरी पालन से बदली परिवार की तस्वीर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440