समाचार सच, हल्द्वानी। जरूरतमंद मरीजों के लिए खून की कमी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में रक्तदान को जनसेवा से जोड़ते हुए हल्द्वानी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन, एनएसएस राजकीय एमबीपीजी डिग्री कॉलेज, अभ्युदय भारत एवं पीएसपी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
मेयर गजराज बिष्ट और मुख्य शिक्षा निदेशक आनंद सिंह उनियाल रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट और मुख्य शिक्षा निदेशक आनंद सिंह उनियाल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए आयोजन की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से इस तरह के सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
राजकीय एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बंकोटी तथा मनोविज्ञान विभाग की श्रीमती कविता किरण कर्नाटक का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
फाउंडेशन की टीम ने संभाली जिम्मेदारी
शिविर को सफल बनाने में अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल, उपाध्यक्ष अरुणा टंडन, सचिव सुमन पाठक, उपसचिव मिथुन जायसवाल सहित सदस्य तरनजीत कौर और बलजीत कौर ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं पीएसपी हॉस्पिटल की ओर से मार्केटिंग टीम के तेजस्वी प्रसाद और विवेक मिश्रा, नर्सिंग स्टाफ से मीनाक्षी और चंद्रकला तथा डॉ. विनोद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शहर के गणमान्य लोगों ने भी बढ़ाया हौसला
रक्तदान शिविर में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आयोजन का समर्थन किया। इनमें होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कौस्तुभानंद भट्ट, भाजपा जिला प्रभारी विवेक सक्सेना सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम है। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय टीम और अतिथियों का आभार जताया गया।
फाउंडेशन ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



