समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का भर्ती एवं परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इनमें कई भर्तियों के विज्ञापन इसी वर्ष जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षाएं वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित हैं।
आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, पहले से जारी विज्ञापनों के तहत विभिन्न पदों की परीक्षाओं की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
पहले जारी भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां
पशुधन प्रसार अधिकारी — 20 सितंबर 2026
सर्वेक्षक — 20 सितंबर 2026
सहायक बोरिंग टेक्नीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर — 27 सितंबर 2026
कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी व फोटोग्राफर — 4 अक्टूबर 2026
सहायक लेखाकार — 4 अक्टूबर 2026
कलाकार, मानचित्रकार व विधि सहायक — 11 अक्टूबर 2026
कृषि अर्हता वाले पद — 11 अक्टूबर 2026
साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन व प्राविधिक सहायक — 18 अक्टूबर 2026
लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक व अनुदेशक — 25 अक्टूबर 2026
कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 व वैयक्तिक सहायक — 25 अक्टूबर 2026
पर्यटन अधिकारी — 1 नवंबर 2026
नई भर्तियों का पूरा कैलेंडर
भर्ती विज्ञापन की प्रस्तावित तिथि परीक्षा की प्रस्तावित तिथि
इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक 31 अगस्त 2026 15 नवंबर 2026
वैयक्तिक सहायक 7 सितंबर 2026 1 नवंबर 2026
वन निगम स्केलर 8 सितंबर 2026 19 नवंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक व बंदीरक्षक 11 सितंबर 2026 27 दिसंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा
सहायक अध्यापक संस्कृत 14 सितंबर 2026 6 दिसंबर 2026
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता वाले पद 25 सितंबर 2026 13 दिसंबर 2026
विज्ञान अर्हता वाले पद 16 अक्टूबर 2026 17 जनवरी 2027
विशिष्ट अर्हता वाले पद 30 अक्टूबर 2026 24 जनवरी 2027
स्नातक अर्हता वाले पद 6 नवंबर 2026 7 फरवरी 2027
सहायक विकास अधिकारी 16 नवंबर 2026 21 फरवरी 2027
युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
यूकेएसएसएससी के इस कैलेंडर से हजारों अभ्यर्थियों को आगामी भर्तियों की तैयारी के लिए पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि इंटर स्तर से लेकर स्नातक और विशेष तकनीकी योग्यता वाले पदों तक कई भर्तियां प्रस्तावित हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद पदों की संख्या, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि आयोग की आधिकारिक सूचना से जरूर जांच लें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



