पैरों की थकान कैसे दूर एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग करके

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग अक्सर रसोई में खाने को पैक करने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पैरों पर लपेटने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं? यह घरेलू नुस्खा कई समस्याओं में राहत देने के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं कि पैरों को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने के कुछ संभावित फायदे और इसके उपयोग का सही तरीका क्या है…

दर्द से राहत
यदि आपको पैरों में दर्द या थकान महसूस होती है, तो एल्युमिनियम फॉयल एक प्राकृतिक दर्द निवारक की तरह काम कर सकता है। फॉयल की गर्मी संजोने की क्षमता मांसपेशियों को आराम देने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करती है।

थकान को दूर करने में मददगार
लंबे समय तक पैरों पर खड़े रहने या चलने के बाद एल्युमिनियम फॉयल से पैरों को लपेटने से थकान कम हो सकती है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है और आपको हल्का महसूस होता है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा हिंसा केस में मोईद और जहीर को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए उठाया बड़ा कदम

मॉइस्चराइजिंग
यदि आप अपने पैरों को फॉयल से लपेटने से पहले मॉइस्चराइजर लगाते हैं, तो इससे आपके पैरों की नमी को लॉक करने में मदद मिल सकती है, जिससे त्वचा मुलायम होइ है और उसमें सुधार हो सकता है।

सूजन कम करने में सहायक
कुछ लोग मानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल पैरों की सूजन को कम करने में मदद करता है। यह फॉयल पैरों की गर्मी को बनाए रखता है, जिससे सूजन और मांसपेशियों की अकड़न में आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: दोषी संतोष राय की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

सर्दी से राहत
ठंडे मौसम में अगर आपके पैर ठंडे हो जाते हैं, तो एल्युमिनियम फॉयल एक इन्सुलेटर की तरह काम करता है। यह शरीर की गर्मी को बरकरार रखता है, जिससे आपके पैर जल्दी गर्म हो जाते हैं।

जानिए कैसे करें उपयोग?

  • सबसे पहले साफ पैरों को सुखाएं।
  • एल्युमिनियम फॉयल की एक शीट लें और इसे अपने पैरों के चारों ओर लपेटें।
  • इसे लगभग 2-3 घंटे तक पैरों पर रखें।
  • उसके बाद, फॉयल हटा दें और पैरों को आराम करने दें।
  • एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग केवल कुछ घंटों के लिए करें।
  • यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो इस नुस्खे को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440