शुक्र ग्रह को कैसे करें मजबूत, करें ये उपाय

खबर शेयर करें

How to strengthen the planet Venus, do these measures

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया हैं। तमाम ग्रहों की तरह शुक्र का भी हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति की सेहत और सुंदरता भी इस ग्रह के प्रभाव से अछूती नहीं है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिस व्यक्ति की कुंडली में उसका शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो वह जातक बेहद खूबसूरत होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी कुंडली में मौजूद शुक्र को मजबूत बनाकर मनचाहा फल प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 उपाय, सफलता आपके कदम चूमेगी।

सफेद रंग
शुक्रवार के दिन शुक्र के प्रिय सफेद रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए इस दिन सफेद कपड़े पहनने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता; छूटे नाम जोड़ने के लिए 7 अक्टूबर से विशेष अभियान

सफेद चीजों का दान
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से भी शुक्र की कृपा आपके जीवन पर होने लगती है।

शुक्र दोष दूर करने के लिए
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति का शुक्र दोष समाप्त होकर उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। उसकी पैसों से जुड़ी सभी परेशानी दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने

साफ-सफाई का ध्यान
शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए अपने शरीर के साथ घर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। ऐसा न करने पर आपको शुक्र के बुरे प्रभावों को झेलना पड़ सकता है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए घर को साफ-सुथरा रखने के साथ सदैव साफ कपड़े पहनें।

गाय के लिए भोजन
शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए खाने से पहले अपने भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, या कुत्ते के लिए निकाल कर रखें। ऐसा करने से शुक्र की व्यक्ति पर विशेष कृपा होती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440