हल्द्वानी में रक्षा सूत्र रक्त उपहार कार्यक्रम में सौ लोगों ने किया रक्तदान

खबर शेयर करें

उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक आरसी उनियाल ने 133 वें बार रक्तदान

समाचार सच, हल्द्वानी। अभ्युदय भारत, अनमोल संकल्प सिद्धि तथा एनएसएस एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर रक्षा सूत्र रक्त उपहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 यूनिट रक्त का दान किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रक्तदान शिविर का शुभारम्भ उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक आरसी उनियाल, एमबीपीजी कालेज प्राचार्य एनएस बनकोठी एवं एनएसएस इंचार्ज दीपा वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक आरसी उनियाल ने 133 वें बार रक्तदान कर ते हुए करते हुए उक्त रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत आयोजित रक्तदान शिविर आयोजन की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें।

एनएस बनकोठी ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। एनएसएस इंचार्ज दीपा वर्मा ने एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है, इससे ज्यादा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति देखने में आती है, जिसमें खासतौर पर गर्भवती महिलाएं शामिल होती है, जिनके अंदर रक्त की भारी कमी पाई जाती है तथा डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक-एक रक्तदाता महत्वपूर्ण हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: दशमी श्राद्ध सोमवार, 05 अक्टूबर को, यह तिथि पितरों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए समर्पित

कार्यक्रम संयोजक मिथुन जायसवाल एवं अनमोल संकल्प सिद्धि की अध्यक्षा सुचित्रा जायसवाल ने बताया की इस कार्यक्रम के पीछे का उद्देश्य रक्षा सूत्र के बदले बहनों को रक्षा के लिए रक्त का उपहार दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों के लिए रक्तदान करना था उन बहनों के लिए रक्तदान करना था जिनकी जिंदगी रक्त के लिए खतरे में पड़ जाती है। उनका कहना था कि भविष्य में भी इस तरह की योजनाएं के लिए पहल करना है। उन्होंने पहले भी इस तरह की रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। आगे भी हमारे द्वारा इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

कार्यक्रम में डॉ महेश कुमार, डॉ दीप सिंह, डॉ मंजू पनेरु, डॉ किरण कर्नाटक, डॉ गोविंद बोहरा, डॉ राकेश कुमार, डॉ भुवन मलकानी, डॉ अमित सचदेवा तथा अनमोल संकल्प सिद्धि की सुमन पाठक, नीतू सनवाल, तरणजीत कौर, बलजीत कौर, आरती कुमार, मनोज जौहरी, रेनू कांडपाल, सुनीता जोशी, समाजसेवक गुरूबचन सिंह सहित एचडीएफसी बैंक और उडुपीवाला का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440