जन भावनाएं सरकार तक पहुंचाने के लिए अनशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना काल के बीच बच्चों के स्कूल खोलने का मामला तुल पकडता जा रहा है। राजधानी देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया। यह अनशन अखिल भारतीय छात्र अभिभावक अधिकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष व टिहरी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के महासचिव कुंवर जपिंदर सिंह के नेतृत्व मंे किया गया। इस अवसर पर कुंवर जपिन्दर सिंह का कहना था कि आज के एक दिवसीय सांकेतिक अनशन के माध्यम से जनता की भावनाएं सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज सुबह कुंवर जपिन्दर सिंह के नेतृत्व में दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता राजधानी देहरादून मंे एकत्र हुए जहां उन्होने कोरोना काल के बीच बच्चो के स्कूल खोलने का विरोध करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक उपवास किया। इस अवसर पर कुंवर जपिन्दर सिंह ने कहा कि आज हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सभी अभिभावको से जानकारी जुटायी गयी कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्या कोई अपने बच्चो को स्कूल भेजना चाहता है लेकिन एक भी अभिभावक ऐसा नही मिला जो अपने बच्चे को स्कूल भेजने को तैयार हों सभी अभिभावको ने एक सिरे से वर्तमान समय में स्कूलो को खोलने का विरोध किया है। कुंवर जपिन्दर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई भी अभिभावक अपने बच्चो को स्कूल भेजने को तैयार नही है। छात्रो की सुरक्षा को लेकर विद्यालय जिम्मेदारी उठाने को तैयार नही है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर अगर गौर करें तो स्थिति अभी ठीक नही है। कोरोना संक्रमण फैलने का आसार अभी भी है। सरकार व मुख्यमंत्री तक जनता की दिल की आवाज सुनने को तैयार नही है इसलिए आज युवा हिन्दू वाहिनी द्वारा यह प्रयास किया गया है। कुंवर जपिन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश में फीस एक्ट न होने की वजह से प्राइवेट स्कूल की मनमानी दिनो दिन बढती जा रही है। सांकेतिक उपवास करने वालो में मुख्य रूप कुंवर जपिन्दर सिंह, गोविंद वाधवा, संजीव चांदना, करतार सिंह, विनोद, करतार सिंह, अरूण, जीतू रंधावा, मनीष, ज्योति वर्मा आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   UKPSC का बड़ा अपडेट: गलत एडमिट कार्ड रद्द, 29 अप्रैल को जारी होंगे नए प्रवेश पत्र

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440