अग्निवीर में सेलेक्शन नहीं होने से आहत होकर 21 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी, घटना से पूर्व युवक द्वारा सोशल मीडिया में डाला गया स्टेटस वीडियो, हर एक हुआ भावुक,

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/बागेश्वर। अग्निवीर में सेलेक्शन नहीं होने से आहत होकर 21 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली है। उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह सेना में जाने के लिये कोरोनाकाल से तैयारी कर रहा था जबकि पिछली बार भी वह असफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी 21 वर्षीय कमलेश गिरी पुत्र हरीश गिरी तीन साल से सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। सरकार ने अग्निवीर के पदों की भर्ती शुरू की तो कमलेश ने भी हाथ आजमाया। अग्निवीर भर्ती में फिजिकल में उसने 100 नंबर भी हासिल किए थे। फिजिकल के बाद मेडिकल भी पास कर लिया था। लेकिन सोमवार को अग्निवीर परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ पर मेरिट लिस्ट में किस्मत धोखा दे गई। कमलेश को यह बात इतनी चुभी कि उसने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया।

यह भी पढ़ें -   किन्नर बधाई राशि पर विवाद, रजनी रावत ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

बीते सोमवार भर्ती का परीक्षाफल घोषित हुआ। वह तब ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। घर आने पर मोबाइल पर उसने मेरिट लिस्ट देखी तो असफल होने की दशा में जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कपकोट ले गए। गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष कपकोट विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पूर्व मृतक ने इंटरनेट मीडिया पर अपना एक स्टेट्स भी डाला था, जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या से पहले कमलेश ने अपने स्टेटस में रोते हुए जिस तरह से अपने फिजिकल के नंबर और अन्य योग्यता की जानकारी दी। व्यवस्था को कोसा, उसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440