पत्नी से हुई अनबन पति ने छोड़ा घर, मामला पहुंचा पुलिस के पास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई है। कहा है कि अनबन होने पर पति घर छोड़कर चला गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में गन्ना सेंटर निवासी रूपवती ने कहा है कि बीते दिवस उसकी अपने पति अनिल कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे उसका पति इतना क्षुब्ध हो गया कि घर छोड़कर चला गया। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नाग पंचमी और घी संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440