शराब पीकर पति करता था पत्नी से मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पति पर शराब पीकर आये दिन गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में काबुल का बगीचा इन्द्रानगर निवासी सायमा ने कहा है कि उसका पति अफसार आये दिन शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करता रहता है। वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: पितृ विसर्जन अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440