अखिल भारतीय खत्री समाज द्वारा आयोजित माता की चौकी में गूंजे भजनों के जयकारे, किया माता का पूजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय खत्री समाज हल्द्वानी द्वारा मां भगवती के पावन नवरात्रों को लेकर यहां बद्रीपुरा स्थित टंडन भवन में मां की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि विधान से मां भगवती का पूजन करने के बाद कीर्तन शुरू किया गया। भजन गायिका पूजा देवी समेत अन्य ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। पूजा द्वारा आज मेरी मां ने आना है सारे जय माता दी बोलो, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि भजनों का गुणगान किया। इन भजनों पर श्रद्धालु नाच उठे व मां के चरणों में सुख-शांति की प्रार्थना की। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

खत्री समाज की अध्यक्षा श्रीमती अरूणा टंडन ने कहा कि मां भगवती के पवन नवरात्रों में हम सबको अपने अपने घर में जहां मां का गुणगान करना चाहिए। वही बेटियों को मान सम्मान देते हुए समाज में फैल रहे भ्रूण हत्या के पाप को दूर करना चाहिए। आज समाज में बेटों की भांति बेटियां भी उच्च कोटि पर जाकर समाज में अपनी पहचान बना रहीं हैं। अंत में मां की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर अलका टंडन, मोना, रितु, संगीता, मीनाक्षी, सीमा, नमिता, वीना, बिन्दु, राधा, माया, कृष्णा, माला, अंजू, शशि, कमला टंडन, श्वेता, रीता टंडन, संगीता, सुनीति कपूर, गरिमा, सृष्टि, स्कन्या सहित कई श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा खतरा! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, चमोली में जलसैलाब के बाद टूटा संपर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440