सरकार बनने पर भूतपूर्व सैनिकों को दी जायेगी सीधे सरकारी नौकरी : केजरीवाल

खबर शेयर करें

दिल्ली सीएम ने कहा- फ्री बिजली देने का फार्मूला सिर्फ मेरे पास

समाचार सच, देहरादून। दिल्ली के सीएम एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो भूतपूर्व सैनिकों को सीधे सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राज्य का रहने वाला सैनिक कहीं भी शहीद होगा, उनके परिवार को एक करोड़ रुपये देंगे।

सोमवार को श्री केजरीवाल दून परेड मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, उत्तराखंड देश भक्तों की भूमि है। कण-कण में देश भक्ति भरी हुई है। भारत की फौज में सबसे ज्यादा भर्तियां उत्तराखंड से होती है। ये शहीदों और वीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले जब में एनजीओ चलता था। तब मुझे लगता था कि शहीद के परिवार की कोई सुध लेने वाला नहीं था और बहुत बुरा लगता था। जब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बना। तब मैंने वहां योजना बनाई कि शहीद के परिवार को सम्मान के रूप में एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार आने के बाद अगर राज्य का रहने वाला सैनिक कहीं भी शहीद होगा, उनके परिवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कर्नल अजय कोठियाल उनके घर जाकर एक करोड़ रुपये का चेक देकर आएंगे। केजरीवला ने सभी फौजियों से आह्वान किया कि वे आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर उत्तराखंड का नव निर्माण करें। उन्होंने कहा कि अगर फौजियों ने आम आदमी पार्टी का साथ दिया तो आप की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों का आहवान करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि आपने बीते वर्षाे में भाजपा और कांग्रेस को वोट देकर मौके दिए है। एक बार आप को मौका देकर देखिये। केजरीवाल ने कहा मैं बाबा साहब अंबेडकर का भक्त हूं। उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उस जमाने मे उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने उस दौरान विदेश से दो-दो पीएचडी की। बाबा साहब का एक सपना था कि समाज के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिल गई तो समाज से गरीबी दूर हो सकती है। 70 साल में इतनी सरकारें आई, लेकिन किसी ने बाबा साहब का सपना पूरा नहीं किया। सरकारों ने जानबूझकर शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा कांग्रेस ने जानबूझकर हमें अनपढ़ रखा। मैंने कसम खाई है कि देश के एक एक गरीब के बच्चे को बेहतर शिक्षा देकर दिखाऊंगा। मैंने दिल्ली में यह करकर दिखाया है। मैं बाबा साहब का सपना पूरा करूंगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनसभा को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब भी उत्तराखंड आते हैं। उत्तराखंड की जनता को उम्मीदें बढ़ जाती हैं। कहा कि जब भी केजरीवाल घोषणाएं करते है। प्रदेश की जनता का जज्बा बढ़ रहा है। प्रदेश के युवा रोजगार गारंटी कार्ड अपनी जेब में रखकर घूम रहे हैं। महिलाएं भी अपनी तैयारियां कर रही हैं। कहा कि उत्तराखंड की जनता अरविंद केजरीवाल के दौरे से उम्मीदें रखती है।

जनसभा से पूर्व सीएम केजरीवाल के यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440