अगर सुबह उठते ही मुंह से आती है बदबू, तो हो सकती है ये बीमारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। रात को एक लंबी नींद के बाद जब आप सुबह जागते हैं, तो मुंह से बदबू आना सामान्य है। ऐसा लंबे समय तक मुंह में सूखेपन के कारण होता है। इस दौरान बैक्टीरिया मुंह में फैलने लगते हैं, जिसके कारण मुंह से सुबह उठकर बदबू आती है। जो लोग रात को खाना खाने के बाद ब्रश नहीं करते हैं।

सुबह मुंह से बदबू का कारण
सोने के दौरान मुंह में थूक आवश्यकता से कम बनता है, जिसके कारण ड्राइनेस होने लगती है। ऐसा होने पर मुंह में सूखापन होने लगता और बैक्टीरिया बढ़ने लगता है। अगर आप तंबाकू जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो इसे पूरी तरह से बंद कर दें। यह भी मुंह से बदबू आने का एक कारण हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों में कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें भी सुबह मुंह की बदबू की समस्या देखी जाती है।

मुंह की बदबू के लिए पानी पिएं
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। इससे आपकी पूरी बॉडी डिटॉक्स होगी। यदि आपकी यह समस्या पेट की गड़बड़ी के कारण है, तो ठीक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा

रात को ब्रश करके सोएं
जिस तरह से मॉर्निंग में टूथब्रश करने की आदत है आपकी, उसे रात में भी फॉलो करें। अगर आपके माउथ का पीएच लेवल बैलेंस होगा तो यह समस्या आपको कम होगी। इसके लिए आप नियमित रूप से माउथ वॉश का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन

रात को ब्रश करके सोएं
जिस तरह से मॉर्निंग में टूथब्रश करने की आदत है आपकी, उसे रात में भी फॉलो करें। अगर आपके माउथ का पीएच लेवल बैलेंस होगा तो यह समस्या आपको कम होगी। इसके लिए आप नियमित रूप से माउथ वॉश का इस्तेमाल करें।

हानिकारक खाद्य पदार्थों के से दूर रहें
सांसों की बदबू से बचने के आप लिए हेल्दी हैबिट्स बनायें। तंबाकू, स्मोकिंग, गुटखा, अल्कोहल एवं अन्य हानिकारक खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहें। इस तरह की हेल्दी हैबिट्स को अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440