समाचार सच, देहरादून। कोरोना काल के चलते वर्तमान में कई अभिभावक अपने बच्चों की फीस देने में असमर्थ हो गये हैं। ऐसे में राज्य के कई स्कूलों द्वारा फीस जमा ना होने पर स्कूल से बच्चों को बाहर करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही अभिभावकों पर सभी मदों में पूरी फीस देने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा हैं। इन आ रही शिकायतों को देखते शिक्षा महानिदेशक ने आदेश जारी किया है कि फीस जमा न कर पाने पर छात्रों को स्कूल से बाहर नहीं किया जा सकेगा और स्कूल बंद रहने की अवधि में जो संस्थान ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं, वे इस दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस ही बच्चों से लेंगे। इन मामलों में बीते दिवस शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सख्ती से निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के निर्देश दिए हैं।
आपकों बता दें कोरोना संकट काल में जहा एक ओर लोग एक दूसरे की मदद में लगे हुए है वहीं दूसरी ओर राज्य के कई निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर बढ़ी फीस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही फीस जमा ना होने पर स्कूल से बच्चों को बाहर करने की धमकी भी दी जा रही है। इस प्रकार की शिकायतों के आने पर बीते दिवस शिक्षा महानिदेशक विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी करते हुए सभी जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सख्ती से निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि किसी भी परिस्थिति में छात्र-छात्रा के अभिभावक स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाते हैं तो छात्रों को स्कूल से बाहर नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने वाले स्कूलों की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक यह फीस देने में भी असमर्थ हैं उन्हें स्कूल के प्रधानाचार्य के नाम एक पत्र लिखकर अपनी समस्या बतानी होगी। निजी स्कूलों को ऐसे अभिभावकों की समस्या सुनने एवं फीस जमा करने के लिए उन्हें अधिक समय देने को एक कमेटी बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


