समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि प्रशासन के उल-जलूल बयान के चलते व्यापारी समाज को भ्रम की स्थिति में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में अनलॉक-1 के तहत सब कुछ सामान्य किये जाने की घोषणा पर सभी जगहों पर व्यापारी गतिविधियों की स्थित सामान्य होने लगी है। लेकिन उत्तराखंड सरकार के आदेश पारित होने के बाद भी प्रशासन व्यापारी समाज को उल-जलूल बयान देकर भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। 75 दिनों तक हमारे व्यापारी अपने व्यवसाय को बंद करके प्रशासन की सभी बातों को हर प्रकार से सहन करता आ रहा था। लेकिन अब हमारे दैनिक कमाई कर खाने वाले छोटे व्यापारी दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं तथा वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत हम प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में कह रहे हैं कि अगर व्यापारी को इस तरह परेशान किया जायेगा तो हम पूरे प्रदेश को बंद करके प्रशासन के विरोध में खड़े नजर आयेंगे। व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था संचालित करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज देश के सात करोड़ व्यापारी अपने अस्तित्व को बचाने के लिये जूझ रहे हैं। सरकार के द्वारा हम व्यापारियांे की सहायता करना तो दूर हमारी पीड़ा तक जानने की कोशिश नहीं करी।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


