कैबिनेट मंत्री महाराज संक्रमित निकले तो पूरा मंत्रिमंडल होगा क्वारंटीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर काफी सतर्क रहने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया। शनिवार को देहरादून की एक निजी लैब में उनकी पत्नी अमृता रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

महाराज का सैंपल भी पॉजिटिव निकला तो मंत्रिमंडल को क्वारंटीन होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में महाराज भी मौजूद थे। प्रदेश में जब कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था तो सतपाल महाराज ही एक मात्र ऐसे मंत्री थे, जो कैबिनेट में संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनकर गए थे। 23 मई को अपने आवास पर उन्होंने प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में बाकायदा संक्रमण से बचाव के लिए फेस ग्लास पहना था। इतनी एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण उनके घर तक पहुंच गया। शनिवार को उनकी पत्नी में कोरोना संक्रमण पाया गया। इससे पूरे स्वास्थ्य विभाग भी हड़कंप मचा हुआ है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की गाइड लाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम महाराज का सैंपल जांच के लिए भेजेगी। यदि जांच में महाराज का सैंपल पॉजिटिव आता है तो मंत्रिमंडल भी क्वारंटीन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह

शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में महाराज की अन्य मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात हुई थी। पिछले एक सप्ताह में महाराज और उनके स्टाफ से मिलने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। हालांकि इस बीच महाराज कर्जन रोड स्थित अपने आवास पर रहे। लेकिन उनसे लोग मिलने आते थे। कुछ दिन पहले ही दिल्ली आश्रम से तीन लोग उनके आवास स्थित कार्यालय में आए थे। प्रशासन ने तीन लोगों को वहीं क्वारंटीन किया था।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440