थोड़ा चलने पर भी दुखती हैं टांगें तो जानिए वजह, तुरंत आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। क्या आपको थोड़ा सा चलने पर भी पैरों में दर्द होने लगता है या ऐसा महसूस होता है कि आपकी टांगे भारी हो गईं है और चलने में दिक्कत हो रही है। तो आपको इसके पीछे की वजह जरूर जाननी चाहिए। साथ ही यहां आपको तुरंत आराम दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खे भी बतांएगे।

पैरों में मरोड़, जलन या सुन होना कई बार थोड़ा सा चल कर भी होने लगे तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। ये लक्षण बताता है कि आपके पैर कमजोरी का शिकार हैं। कमजोर पैर आपके थोड़ा चलने से ही ऐसा अहसास दिलाएंगे कि आप बहुत चल चुके हैं। मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन या फटन पैरों की कमजोरी का लक्षण हैं।

टांगों की कमजोरी क्या है वजह
पैर के मांसपेशियों में ऐंठन, फटन या चुभन होने की वजह पैरों की कमजोरी का है, लेकिन ये कमजोरी होती क्यों है यह जानना जरूरी है। कई बार शरीर में विटामिन्स कमी के चलते भी पैरो में हमेशा थकान, दर्द और चुभन बनी रहती है। खास कर विटामिन डी की कमी के चलते ऐसा होता है। इसके अलावा थकान, सुन्नता, मरोड़, मांसपेशियों में ऐंठन, सूजन, जलन और चुभन का कारण और क्या हो सकता है चलिए जानें।

यह भी पढ़ें -   गणपति महोत्सव में ‘त्रिदेव’ की शानदार प्रस्तुति, नृत्य और अभिनय से जीवंत हुई सनातन कथा

टांगों के कमजोर होने के अन्य कारण

  • गठिया का होना
  • नस से जुड़ी समस्या
  • डायबिटीज
  • पोषक तत्वों की कमी
  • ओवर एक्टिव होना
  • डिहाइड्रेशन
  • एक्सरसाइज की कमी
  • दवाओं का साइड इफेक्ट
  • पीठ का दर्द
  • ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत
  • मस्कुलर डिस्ट्रोफी

टांगों की कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय
रेगुलर एक्सरसाइज
टांगों में दर्द का बना रहने का एक बड़ा कारण एक्सरसाइज की कमी है। अगर लगातार आप बैठे रहते हैं या लेटे रहने के आदि हैं तो धीरे-धीरे आपके पैर कमजोर होने लगेंगे। पैर में दर्द होने पर आप घर में ही एक्सरसाइज करें, तो आपके पैर की कमजोरी आसानी से दूर हो सकती है।

पानी की कमी
खुद को फिट रखने के लिए जरूरी है कि पानी की कमी शरीर में न होने पाए। शरीर में पानी की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को बढ़ा देती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मसाज करें
दर्द में पैरों पर मसाज करना बहुत ही फायदेमंद होगा। किसी भी तेल को गर्म करके उससे पैरों की मालिश करें, तो आपके पैर में खून का संचालन सही तरीके से हो सकता है। मालिश करने से पैरों का सूजन और दर्द आसानी से कम हो सकता हैं।

विटामिन डी का करें सेवन
हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी का होना भी बेहद जरूरी होता है। विटामिन डी की कमी से पैरों की हड्डियां कमजोर हो सकती है। यदि आप सुबह की धूप में कुछ देर बैठे या संतरा, दूध या ऐसे अनाज इसमें विटामिन डी पाया जाता है। उसका सेवन करें, तो आपके पैरों की समस्या आपकी बहुत हद तक दूर हो सकती है।

एप्पल साइडर सिरका यूज करें
सेब में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम और विटामिन बी जैसे अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि आप सेब का सिरका एक गिलास गर्म पानी में डालकर पिएं, तो आपके पैरों की मांसपेशियां काफी मजबूत हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440