समाचार सच, हल्द्वानी। अधिवक्ता राज्य आंदोलनकारी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए व्यापार मंडलों से आम व्यापारियों का विश्वास उठ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 1994 में व्यापार मण्डल का गठन राज्य आंदोलन को गति देने के लिए करा था। जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं व व्यापारियों के हितों का संरक्षण करना व बाजार में नकली माल, जमाखोरों व मिलावट खोरों के खिलाफ किया गया था। कुंवर ने कहा कि आज व्यापार मंडल बाजार के अस्तित्व बचाने के बजाय अपने अस्तित्व को बचाने में नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा व्यापार मंडल की वर्चुअल बैठक में कहे। उनका कहना था कि प्रशासन भी व्यापार मण्डलों की संख्या देखकर उनको अहमियत नहीं दे रही है अगर व्यापारी एक होते तो आज ये दिन देखने नहीं पड़ते। व्यापार मण्डलों से प्रशासन राय तक नहीं लेता है। जिसका नतीजा है कि शराब की बिक्री होगी परन्तु बाजार बंद रहेगा। बैठक में राजकुमार केसरवानी, मुकेश बेलवाल, आफताब हुसैन, विनोद गोयल, हरजीत चड्ढा, राकेश अग्रवाल, अनिल खण्डेलवाल, अशोक मोंगिया, अंचित वीर सिंह, आरिफ खान, सुनील चौधरी, हरपाल सिंह, दीपक रौतेला, विनोद दानी, घनश्याम वर्मा, जगमोहन चिलवाल, कमल मेहरा, विकास मल्होत्रा, पंडित दया किशन शर्मा, योगेश भट्ट, मुलख राज अरोड़ा, जगजीत सिंह चड्ढा, हर्ष जलाल, रमेश जोशी, हिमांशु मेर, जीवन कार्की, अजय गोयल, अतुल गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राज कुमार नेगी, सरदार जसपाल सिंह कोहली शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


