दांतों में दर्द और मसूड़ों में सूजन की परेशानी आ रही है तो आजमाएं ये घरेलू उपचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अक्सर लोगों को कभी न कभी दांतों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। दांतों में जब दर्द होता है तो बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। इसके अलावा मसूड़ों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। जो लोग शुरू से दांतों की साफ-सफाई पर खास ध्यान नहीं देते, उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को पायरिया की समस्या होती है। बच्चों को भी अक्सर दांतों में कीड़े लग जाते हैं और इस वजह से उनके दांत कमजोर हो जाते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दांतों और मसूड़ों का मजबूत रहना जरूरी है। जानें, जब दांतों में दर्द होने लगे तो कौन-से घरेलू उपाय अपना कर राहत पाई जा सकती है।

नमक पानी
नमक मिले हल्के गर्म पानी से कुल्ला करने पर दांतों के दर्द और मसूड़ों के सूजन की समस्या में राहत मिलती है। नमक मिला पानी इन्फेक्शन से बचाव करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिला कर पानी कुछ देर मुंह में रखें और उससे कुल्ला करें।

लहसुन का पेस्ट
लहसुन कई बीमारियों में बहुत कारगर होता है। यह पेनकिलर का काम करने के साथ बैक्टीरिया को भी मारता है। दांत में दर्द होने पर लहसुन की कुछ कलियों को पीस कर पेस्ट बना लें और उसका लेप दांतों और मसूड़ों पर लगाएं। इससे दर्द में जल्दी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नगर निगम की अनूठी पहल, शुद्ध बताशे और पारंपरिक खिलौनों के स्टाल शुरू

लौंग
दांतों में दर्द होने पर लौंग का तेल लगाना चाहिए। यह दर्द को कम करने के साथ मसूड़ों के सूजन में भी फायदेमंद होता है। अगर लौंग का तेल नहीं हो तो एक-दो लौंग मुंह में रख कर धीरे-धीरे चबाएं। यह काफी कारगर उपाय है।

यह भी पढ़ें -   मुकेश बोरा का नेतृत्व, नैनीताल दुग्ध संघ की उपलब्धि और प्रदेश में पहला स्थान

टी-बैग्स
चाय में टैनिन नाम का एक तत्व होता है। यह भी बैक्टीरिया को खत्म करता है। दांतों में दर्द होने पर टी-बैग को गर्म पानी में 5 मिनट तक छोड़ दें। फिर उसे उस जगह पर रखें जहां दर्द हो रहा हो। कुछ समय तक इससे सिंकाई करने से दांत के दर्द में राहत मिलेगी।

नीम की पत्तियों का पेस्ट
नीम हर तरह के कीटाणुओं को नष्ट करता है। अगर कोई हमेशा नीम के दातून से मुंह धोता हो तो उसे दांतों और मसूड़ों से संबंधित कोई समस्या हो ही नहीं सकती। दांतों में दर्द होने पर नीम की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना लें और उसका लेप दांतों और मसूड़ों पर करें। कुछ देर के बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें। बहुत जल्दी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440