अगर चाहते हैं आप हनुमान जैसा बल पाना तो जरूर खाएं मुठ्ठीभर गुड़-चना खाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हनुमानजी को संकटमोचक के रूप में जाना जाता है। माना जाता है चाहे कोई भी काम हो, हनुमानजी की पूजा आराधना करने और प्रसाद चढ़ाने भर से ही कार्य सफल हो जाता है। वैसे तो हनुमान जी को कई तरह का प्रसाद चढ़ाया जाता हैं, लेकिन चना- गुड़ उन्हें प्रिय हैं। अगर आप अक्सर खून की कमी, थकान, कमजोरी जैसे संकट से जूझ रहे हैं, तो गुड़ और चना को अपनी डाइट में शामिल करके अपने शरीर को मजबूत बनाकर इस संकट को टाल सकते हैं।। गुड़ आयरन का भंडार है और चना कैल्शियम का। यह दोनों ही तत्व आपके शरीर को खून की कमी और कमजोरी से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं हनुमान जी को चढ़ाएं जाने वाले इस प्रसाद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

चना-गुड़ की पॉवर
भूने हुए चने में आवश्यक विटामिन, फाइबर से मौजूद होते है और यह पाचन में सुधार करता है। इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है और चना खाने से मसल्स बिल्डिंग में मदद मिलती हैं। इसके अलावा कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। वहीं गुड़ में आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो एनीमिक लोगों में खून की कमी को दूर करता हैं।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

मसल्स को बनाएं स्ट्रॉन्ग
गुड़ और चने का कॉम्बिनेशन आपके मसल्घ्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है, इसमें मौजूद प्रोटीन की प्रचुर मात्रा मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। गुड़ में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी मांसपेशियों के निर्माण और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है।

दिमाग को बनाएं तेज
याददाश्त में सुधार के लिए विटामिन बी 6 आवश्यक है। चना और गुड़ का मिश्रण विटामिन बी 6 से भरपूर होता है और इसके सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार करता है। यह आपके शरीर को हार्माेन सेरोटोनिन बनाने में भी मदद करता है जो मूड को नियंत्रित करता है और नॉरपेनेफ्रिन जो आपको तनाव से निपटने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दिल को रखें हेल्दी
गुड़ और चने का एक साथ सेवन करने से दिल से जुड़े संकट को टाला जा सकता है। इसमें पोटैशियम होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। गुड़ रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, पोटेशियम शरीर में एसिड के स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चूंकि चने में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखता है।

एनीमिया की समस्या करें दूर
आप आपको एनीमिया है तो गुड़ और चने का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। बता दें कि गुड़ में काफी मात्रा में आयरन मौजूद होता है, वहीं चने में काफी प्रोटीन होता है। ऐसे में इन दोनों चीजों को साथ में खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440