कैची धाम में पर्यटन सीजन की तैयारी, आईजी रिधिम अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने कैची धाम में पुलिस और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

आईजी अग्रवाल ने बताया कि यातायात की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा, जिससे उच्च अधिकारियों को ट्रैफिक की जानकारी मिल सके। इसके अलावा, एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा ताकि ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन में यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जाए, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और प्रतिभा का बना उत्सव, ‘अभिव्यक्ति-2026’ का तीन दिवसीय महोत्सव शानदार अंदाज में संपन्न

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रमोद साह, निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440