बाइक से कर रहा था अवैध शराब का कारोबार, आया पुलिस की गिरफ्त में, 110 कच्ची शराब के पाउच बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दीपावली के त्यौहारों में व्यस्त देख पुलिस को शराब तस्कर इस मौके के फायदा उठाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे शराब तस्करों की एक ना चली। पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान खुशालपुर चौराहे के समीप एक बाइक को रूकने का इशारा किया तो बाइक चला रहे चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने बाइक का पीछा कर कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर रोक लिया। इस बीच बाइक पर सवार एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाइक से पुलिस ने कच्ची शराब के 110 पाउच बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम रोशन सिंह बताया साथ ही उसने यह भी बताया कि भागने वाला व्यक्ति बलकार सिंह उसका मामा है। वे बाजपुर के महौली जंगल के रहने वाले हैं। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   भुवनेश्वर में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण जीत एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440