गौलापार क्षेत्र में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार, आयोजित नशा मुक्त नुक्कड़ सभा में क्षेत्रवासियों ने किया आक्रोश व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासी कई बार अधिकारियों से इस पर रोक की गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके यह अवैध कारोबार बदस्तूर फल-फूल रहा है। इससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बुधवार को ग्राम सभा खेड़ा में नशा मुक्त नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी बनाते हुए लोगों ने नुक्कड़ सभा में सुल्तान नगरी समेत अन्य क्षेत्रों में बढ़ती मादक पदार्थों की बिक्री पर चिंता जताई और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस सभा में सबसे अधिक दर्द महिलाओं की जुबां से छलका। कहा कि नशे के सौदागरों ने उनके बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। छात्र, युवा वर्ग से लेकर बड़े तक सभी नशे की गिरफ्त में फंसते चले जा रहे हैं। क्षेत्र में अवैध शराब, स्मैक, चरस की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। घरों के आस-पास भी नशे के सौदागर मादक पदार्थ बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं और विरोध करने पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की गुहार कई बार पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से लताई जा चुकी है। यहां तक कि अधिकारियों को मादक पदार्थों के अड्डे व इससे जुड़े बड़े लोगों के नाम तक बताए जा चुके हैं, बावजूद इसके कार्यवाही नहीं हो रही है। कहा कि अगर शीघ्र ही मादक पदार्थों की बिक्री नहीं रोकी गई तो उनके बच्चे सड़कों पर आ जाएंगे और कोरोना संक्रमण समेत अन्य बीमारियों से पहले नशे की प्रवघ्ृत्ति बच्चों का जीवन समाप्त कर देगी। नुक्कड़ सभा में महिलाओं ने आह्वान किया कि अगर जल्द ही नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतया रोक नहीं लगाई गई तो एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिससे शासन-प्रशासन स्वतः ही कार्यवाही करने को विवश हो जाएगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान खेड़ा लीला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या लोसाली, वार्ड मेंबर समीर बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, रुचि, माला, प्रकाश, मनोज, मोहन राम, राजेंद्र, कुशाल, कृष्णा, जगदीश बिष्ट, ललित आर्य, गौरव शर्मा समेत कई क्षेत्रवासी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में बड़ा हादसा टला! सिलेंडर धमाके से दहला न्यू पालिका बाजार, मिनटों में पांच दुकानें राख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440