13 को होगी आईएमए की पासिंग आउट परेड, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आईएमए की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। पूरे इलाके में 12 बैरियर लगाकर नाकेबंदी की जाएगी। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत को पूरे परिसर का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने 13 जून को प्रस्तावित आईएमए परेड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एसपी सिटी श्वेता चौबे को पीओपी से पहले आईएमए के चारों ओर के रिहायशी इलाकों और बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन करने व मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ को चेकिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने यातायात के रूट डायवर्ट प्लान को सख्ती से लागू करने को कहा है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। किरायेदारों का सत्यापन अभियान भी किया जा रहा है। इस परेड को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने भी अधीनस्थ कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने पिकेट लगाकर सघन चैकिंग, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर बनाई गई रणनीति को अमलीजामा पहनाने के निर्देश भी दिये हैं। साथ ही रात्रि के समय भी आईएमए के आस-पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने व संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है।

आईएमए परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान :-

यह भी पढ़ें -   मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को दून लाए, फिर कमरे में बनाया बंधक! किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ पूर्णतः जीरो जोन रहेगा।

2- बल्लूपुर से आने वाले समस्त यातायात रांगड़वाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बैरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।

3- प्रेमनगर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डाइवर्ट कर रांगड़वाला बैरियर की ओर निकाला जायेगा। उक्त यातायात को रांगड़वाला बैरियर से बल्लूपुर पण्डितवाड़ी की ओर जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने

4- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला की ओर डाइवर्ट किया जायेगा। उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाई पास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।

5- देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।

6- देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले समस्त यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए जीएमएम रोड होते हुए कमला पैलेस से शिमला बाईपास की ओर निकाला जायेगा। उक्त वाहन शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगें।

7- समस्त भारी वाहनों को पूर्णतः हर्बटपुर, शिमला बाईपास चौक तथा बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440