उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, शेष सेमेस्टरों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में पूर्व से पंजीकृत विद्यार्थियों को राहत देते हुए शेष सेमेस्टरों और वर्षों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रवेश के लिए समयसीमा में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

द्वितीय से षष्ठ सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों को मौका
विश्वविद्यालय के अनुसार, जुलाई 2026 सत्र में पहले से पंजीकृत वे विद्यार्थी, जिन्हें प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम और षष्ठ सेमेस्टर में प्रवेश लेना है, वे 15 अक्टूबर तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संबंधित पाठ्यक्रमों में लागू होने के अनुसार वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थियों को भी इस अवधि में प्रवेश लेना होगा।

नए प्रवेश की प्रक्रिया हो चुकी है बंद
विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2026 को बंद हो चुकी है। ऐसे में तिथि विस्तार का लाभ केवल पूर्व से पंजीकृत शिक्षार्थियों को शेष सेमेस्टरों एवं वर्षों में प्रवेश के लिए मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में सुई धागे का प्रयोग भूलकर भी न करें, जानें क्या है कारण

15 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि 15 अक्टूबर 2026 के बाद प्रवेश की समयसीमा में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440