समाचार सच, हल्द्वानी। मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व 54 बार रक्तदान करने वाली नीमा पंत जो मिसेज यूनिवर्स इंडिया 2019 तथा समाजसेवा का कार्य भी करती हैं जो आज सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर संस्था के पदाधिकारियों से मिलने पहुंची इस अवसर पर संस्था ने उन्हें शॉलए प्रतीक चिन्ह एवं सारथी थैला भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में बोलते हुए डॉण् नीमा पंत ने कहा कि उन्हें बहुत जगह पर सम्मान मिला परंतु अपनी मातृभूमि पर सम्मान प्राप्त करना बड़े गौरव की बात है और जब उन्हें मिसेज यूनिवर्स 2019 का खिताब मिला तो अखबारों में लिख कर आया की एक कुमाऊं की बेटी को यह खिताब मिला मैं अपने मातृभूमि का नाम पढ़कर बहुत खुश हुई। इसी तरह जब मैं सारथी को देखती हूं कि वे किस तरह से लगातार एक सारथी की तरह कभी ठंड में रजाई और रोजगार के लिए रोजगार मेला आयोजित करनाए शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को किताबें मुहैया करना और अंत में पर्यावरण के लिए जो महत्वपूर्ण मुहिम सारथी थैले की चलाई गई है और इससे जिस तरीके से स्थानीय रोजगार को भी जोड़ा है मैं निश्चय ही इस मुहिम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और आज इस संस्था से मेरा भी जुड़ाव हो गया है मैं आज सारथी परिवार से मिलकर बहुत खुश हूं कि वाकई यह एक परिवार की तरह कार्य करता है और मुझे भी यहां आकर अपने परिवार जैसा महसूस हुआ। और जिस तरह से सारथी संस्था धरातल पर कार्य कर रही है मैं अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का वादा करती हूं और आशा करती हूं कि आज नही तो कल जरूर समाज में परिवर्तन लाने में सारथी की अहम भूमिका होगी। स्वागत भाषण कर श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी ने डा० नीमा पन्त जी का अभिवादन किया साथ ही बताया कि वह लगातार समाज में ब्रेस्ट कैंसरए स्वच्छताए महिलाओं के उत्तम स्वस्थ के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त ने सभी लोगों का आभार प्रकट कर संस्था के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र जोशी ने कियाए कार्यक्रम संस्था के उपाध्यक्ष उमेश सैनी के निवास स्थान पर हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक मेहराएउमेश सैनीएदिशांत टंडनए दीक्षा पंत पांडेए पूजा पंतए भावना जोशीए पूनम सैनीए राजेश भारद्वाजए आनंद आर्यए प्रेम सिंह पातीए श्यामली छिम्वालए आदित्य सैनीएकमल पन्त आदि रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













