समाचार सच, हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र की जीर्ण क्षीर्ण हो चुकी सड़कों के सुधारीकरण का कार्य क्षेत्र पार्षद तन्मय रावत के प्रयासों के कारण ही संभव होता नजर आ रहा है। जिसकी प्रशंसा नगर के व्यापारी समाज एवं समाज सेवियों ने की है। ज्ञात हो कि वर्ष 2007 के बाद से बाजार क्षेत्र में सड़कों का कोई कार्य नहीं हो पाया जिसके कारण बाजार क्षेत्र की सड़कें काफी जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में हो गयी थी। पार्षद तन्मय रावत के प्रयास के चलते नगर निगम के मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने ध्यान में रख क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण के लिए बजट पास कर शीघ्र ही सड़कों का डामरीकरण करने का निर्देश दिया जिसके चलते प्रेम सिनेमा मार्ग से रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, फल मंडी आदि क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के गढ्डे भर उन पर डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


