हल्द्वानी में कबाड़ी ने समोसे का लालच देकर मासूम बालक के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी कोतवाली के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कबाड़ का कार्य करता है। molested an innocent child

बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसका कहना है कि उसके पांच बच्चे हैं और महिला लोगों के घरों में काम करती है। बीते दिनों वो लोगों के घर में काम करने गई थी, इस दौरान उसका आठ वर्षीय बेटा घर पर था। इस बीच इंदिरानगर निवासी एक युवक उनके घर आया और समोसा दिलाने के बहाने बच्चे को अपने घर ले गया। इसके बाद उसने बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही बच्चे को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकूनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपी युवक कबाड़ का काम करता है। इधर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने की रोक, ऊर्जा निगमों की सेवाएं आवश्यक घोषित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440