हल्द्वानी में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, बतायी जा रही ये वजह…

खबर शेयर करें

In Haldwani, a young man died by jumping in front of a train.

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में यहां बरेली रोड स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के पास ट्रेन से कटने पर युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर अंतरिम रोक

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौजाजाली निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद शारिक पुत्र सगीर अहमद मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताया जाता है कि आज प्रातः वह घर में लड़ाई-झगड़ा कर चला गया। इस बीच वह हिमालयन पब्लिक स्कूल के पास हल्द्वानी से बरेली जा रही ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440