हल्द्वानी में बच्चों की सेहत से हो रहा था खेल! नकली ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, बचिए इन ज़हरीले जाल से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी-गौजलगाढ़ी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बच्चों के लिए तैयार की जा रही नकली ड्रिंक्स की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने संयुक्त टीम के साथ इस फैक्ट्री पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली पेय पदार्थ, पैकिंग सामग्री और हानिकारक केमिकल बरामद किए गए, जो बच्चों की सेहत के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकते थे। मौके पर अधिकारी पहुंचे तो पाया कि अवैध तरीके से उत्पादन और पैकिंग का काम जोरों पर चल रहा था।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में इसका उपयोग कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए, आइए जानते हैं

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन नकली ड्रिंक्स में इस्तेमाल किए जा रहे रसायन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि बच्चों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। फैक्ट्री संचालकों के पास वैध लाइसेंस या आवश्यक दस्तावेज भी नहीं थे।

एसडीएम राहुल शाह ने सख्त निर्देश देते हुए फैक्ट्री को तुरंत सील करवा दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने इस तरह की अवैध गतिविधियों को बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   शनि जयंती 2026: जानते हैं एक ऐसे आसान से उपाय के बारे में जो आप शनि जयंती के दिन आराम से कर सकते है

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि बाजार में मिलने वाले सस्ते और अनजान ब्रांड के पेय पदार्थों से सावधान रहें, और कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

ध्यान देंः नकली ड्रिंक्स न केवल बीमारी फैला सकते हैं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। बच्चों के लिए कोई भी पेय खरीदते समय ब्रांड की प्रमाणिकता जरूर जांचें और अनजाने उत्पादों से बचें।
याद रखेंः सस्ता दिखने वाला हर उत्पाद सुरक्षित नहीं होता!

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440