हल्द्वानी में कांग्रेस स्टार प्रचारक सचिन पायलट बीजेपी पर जमकर बरसे, कहा-अग्निवीर को चार साल और अपने लिए 15 साल मांग रहे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) के हल्द्वानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका रामलीला मैदान में भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित जनसभा में बोलते हुए कहा कि भाजपा को अपने लिए 15 साल चाहिए और दिन रात मेहनत कर देश की रक्षा के लिए जान देने की चाहत रखने वाले युवा को अग्निवीर बनाकर 4 साल में घर भेज देना चाहती है। इसलिए सभी और खासकर युवाओं को इस बार सोच समझ कर वोट करना होगा।

सचिन पायलट ने कहा कि 19 अप्रैल को उत्तराखंड कि जनता को सांसद चुनना है और नयी सरकार के लिए अपनी भागीदारी करनी है। उन्होंने कहाँ कि ये चुनाव सिर्फ भाजपा या कांग्रेस दो उम्मीदवारों कि लड़ाई नहीं है बल्कि यह देश कि तकदीर तय करने का चुनाव है। जनता को भाजपा कि 10 साल कि सरकार का विश्लेषण करना होगा कि 10 साल पहले भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, कालाधन, भर्ष्टाचार समाप्त करने को लेकर सरकार में आयी थी। इन 10 सालो में बेरोजगारी सबसे ज्यादा बड़ी है। महंगाई आज चरम पर है। भाजपा बदले कि राजनीति कर विपक्ष मुक्त सरकार बनाना चाहती है। कांग्रेस गरीबों का कर्ज माफ़ करती है और भाजपा सिर्फ चंद उद्योगपतियों का हजारों करोड़ का कर्जा माफ़ करती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान कि अपील कि। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट मे है।

जनता के पास हर पाँच साल में अपने चुने हुवे जनप्रतिधि से हिसाब माँगने का हक है। वर्तमान सांसद जनता को उनके विकास का हिसाब दे ना कि सार्वजनिक तौर से माफी मांगें। जनता जागरूक है और सही और सक्षम कि पहचान करना जानती है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में हाईवे के पास दिनदहाड़े घोड़े पर झपटा बाघ, आबादी में दहशत

प्रकाश जोशी ने कहा की जनता एक बार सेवा का मौका दे तो मैं उन्हें निराश नही होने दूँगा। सांसद, संसदीय क्षेत्र के लिए क्या क्या कर सकता है, कर के दिखाऊंगा।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य  ने कहा की भाजपा द्वारा अतिक्रमण के नाम पर आम जनमानस को उजाड़ने का जो कार्य किया जा रहा है वो भाजपा के अहंकार और गरीब विरोधी सोच को दर्शाता है। विधायक सुमित ह्रदयश ने भी अपील की।
वरिष्ठ विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि देश में पिछले 10 सालों से देश में तानाशाही सरकार चल रही है। महंगाई चरम पर है। कही कोई सुनवायी नहीं है, इसलिए सांसद के रूप में प्रकाश जोशी को जीताना है।
उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार की बात करते करते करोड़ो बेरोजगार खड़े कर दिये भाजपा सरकार ने। बेरोजगार युवा वोट से अपना बदला लेगा। सरकारी नौकरियां को बेचने का कार्य करने वालो को जनता माफ नही करेगी।
जनसभा के संयोजक हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि सचिन पायलट जी का देवभूमि उत्तराखंड से व्यक्तिगत लगाव है। उनका परिवार बाबा हैड़ाखान के परम अनुयायी है। रामनवमीं की सभी को बधाई देते हुवे सुमित हृदयेश ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना होगा कि देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए हमें भाजपा रूपी रावण राज के अंत हेतु कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का साथ देकर कांग्रेस को मजबूती देनी है।
जनसभा के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओ संग गोलगप्पों का आनंद लिया और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा की।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में हाईवे के पास दिनदहाड़े घोड़े पर झपटा बाघ, आबादी में दहशत

जनसभा में पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल, पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक रवि बहादुर, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, हरीश मेहता, लालकुंआ शहर अध्यक्ष भुवन पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष भीमताल दीपू चनोतिया, नगरपालिका अध्यक्ष नैनीताल सचिन नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हलद्वानी हेमन्त बगड़वाल, दीप सती, भोला भट्ट, योगेश जोशी, संजय किरौला, किरन माहरा, महेश कांडपाल, प्रयाग दत्त भट्ट, ललित जोशी, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद राधा आर्य, पार्षद गुफरान, पार्षद जाकिर हुसैन, राजेन्द्र बिष्ट रज्जी, डॉ केदार पलड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, हरेंद्र बोरा, संदीप भैसोड़ा, नेत्र बल्लभ जोशी, पार्षद लच्छू, मन्नू गोस्वामी, कमल जोशी, नवीन रमोला, नवनीत सती, गिरीश पपनै आदि सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी जिताने हेतु संसदीय क्षेत्र के लाखो मतदाताओं से अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440