हल्द्वानी में साइबर ठगों ने दो लोगों को रिश्तेदार बता कर खाते से उड़ा ली 1.60 लाख की रकम, आप भी रहे सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाने क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा दो लोगों को रिश्तेदार बता उनके खातों से 1.60 लाख की रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। cyber thugs

पुलिस को सौंपी गयी तहरीर में मृदुल विहार, पीलीकोठी निवासी जयप्रकाश पुत्र रामाधार ने कहा है कि बीती 18 जुलाई को उसके एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उसका रिश्तेदार बताया और उसकी परिवार संबंधी बहुत सी जानकारियां दी। इसके बाद उसने अपने पुत्र की दुर्घटना होना बताकर कुछ पैसों की मांग की। इस पर उसने दो हजार रूपये उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि बातों-बातों में फोन करने वाले सख्श ने उसके दोस्त सर्वेस के बैंक खाते की जानकारी जुटा ली। थोड़ी देर बाद उसके खाते ठग ने 90 हजार रुपये निकाल लिये। उधर उसके दोस्त सर्वेस के खाते से भी 70 हजार रुपये कटने का मैसेस आया तो वह चौंक गया। उसके बाद जब फोन करने वाले सख्श से संपर्क साधा गया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440