हल्द्वानी में जालसाजों ने पूर्व फॉरेस्ट डीजी की पत्नी के खाते से निकाल लिए 20 लाख रुपये, आप भी रहे सावधान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर जालसाज लगातार लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। महानगर में अब तक दर्जनों लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपये हड़पे जा चुके हैं। किसी भी मामले में पीड़ित को रकम वापस मिलना तो दूर हाईटेक पुलिस जालसाजों का पता तक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले कुछ दिनों में भी कई लोगों के खातों से रुपये पार कर दिए गए। सबसे बड़ी चपत हल्द्वानी महानगर के मुखानी थाना क्षेत्र निवासी पूर्व डीजी फॉरेस्ट स्व0 एनके जोशी की पत्नी आशा जोशी को लगाई गई है। पीड़ित के खाते से जालसाजों ने 20 लाख रुपये निकाल लिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित का बैंक खाता किसी और राज्य में ट्रांसफर करा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, छत के कमरे में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरियासाल मल्ला ब्लाक ऑफिस निवासी आशा जोशी उत्तराखण्ड के पूर्व डीजी फॉरेस्ट स्व. एनके जोशी की पत्नी है। आशा के दो खातों में से एक खाता तिकोनिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। वह इस खाते को कभी-कभी इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने तहरीर के माध्यम से बताया है कि इस खाते में 40 लाख रुपए थे। विगत माह 19 अप्रैल को किसी जालसाज ने तिकोनिया स्थित ब्रांच में आशा के खाते को बैंक ऑफ बड़ौदा नागपुर ट्रांसफर करने का आवेदन किया और बैंक ने खाता ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद जालसाज ने आशा के खाते में अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करा दिया। जालसाज ने नागपुर के केनरा बैंक में आरटीजीएस के जरिये 20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बैंक के टोल फ्री नंबर से आशा को फोन आया कि उनकी रकम ट्रांसफर कर दी गई है। यह ट्रांजेक्शन 2 मई को किया गया है। इस बात की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गये। इधर दी तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   गुलदार का आतंक: घास काटने गई महिला पर हमला, मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

In Haldwani, fraudsters took out 20 lakh rupees from the account of former Forest DG’s wife, you should also be careful…

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440