हल्द्वानी में नहर के पास लगाता था ठेला, अचानक गिरा नहर में हो गयी मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र में एक युवक अचानक नहर में गिर गया सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद युवक को नहर से निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत मुखानी चौराहे पर भोजन का ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले राम सिंह बिष्ट उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह बिष्ट निवासी लालडांट तिलक नगर खाना बनाते समय अचानक नहर में गिर गया।

दुकानदार के नहर में गिरते ही आसपास के लोगों ने उसको निकालने की कोशिश की। लेकिन पानी के बहाव में बहकर वो आगे जाकर नाले में फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद राम सिंह को नहर से निकाला। जहाँ से युवक को सुशीला तिवारी चिकित्सालय लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ LSM परिसर में NSUI का परचम, लवराज वर्मा बने छात्रसंघ अध्यक्ष

मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा का कहना है कि राम सिंह बिष्ट नहर किनारे ठेला लगाकर खाना बनाने का काम करता था। इसी से उसके परिवार की आजीविका चलती थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   1 अक्टूबर से बदल जाएगी स्कूलों की दिनचर्या, सुबह 8:50 बजे से लगेंगी कक्षाएं, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440