हल्द्वानी में बिक रही थी परचून की दुकान पर चंडीगढ़ व अरूणांचल की शराब, आबकारी विभाग की छापेमारी, बरामद की पांच पेटी शराब

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के चलते महानगर में अवैध शराब का कारोबार चरम पर चल रहा है। शराब तस्कर अब बाहरी राज्यों से चोरी छुपे शराब को लाकर अवैध कारोबार करने लगे हैं। शराब की दुकाने बंद होने के कारण तस्कर द्वारा इनको महगें दामों में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक परचून की दुकान पर छापेमारी करते हुए चंडीगढ़ व अरूणांचल की पांच पेटी शराब बरामद की है। आरोपित दुकानदार को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली की हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास केमू बस स्टेशन स्थित एक परचून की दुकान पर शराब की बिक्री की जा रही हैं। जिस पर शनिवार को सुबह आबकारी विभाग की टीम ने रेलवे रोड स्थित जनरल स्टोर में छापेमारी अभियान चलाया। टीम को तलाशी के दौरान दुकान के अंदर बने तहखाने में शराब की शराब की पांच पेटी दिखी। टीम ने शराब की पेटी को कब्जे में लेते हुए दुकानदार प्रमोद प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि पकड़ी गयी पांच पेटी में अरुणांचल प्रदेश में बिक्री के लिए तैयार की गई 48 बोतल तथा चंडीगढ़ में बिकने वाली 12 बोतल शामिल है। उन्होंने बताया कि परचून की दुकान पर शराब बरामद होने के बाद आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सफलता पाने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, उप आबकारी निरीक्षक मोहन कोरंगा, आनंद दोसाद, रमाकांत बावड़ी, महेश लोहनी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440