हल्द्वानी में नवयुवक संघ ने भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू किया श्री गणेश उत्सव, संगीतमय सुंदरकांड और भजनों से गूंजा पंडाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवयुवक संघ द्वारा हिमालया फार्म, बरेली रोड में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ श्री गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। गायत्री मंदिर समता आश्रम गली से बैंड-बाजों की धुन पर शुरू हुई शोभायात्रा में भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ नाचते-गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। पंडित द्वारा विधि-विधान से मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना संपन्न की गई।

यह भी पढ़ें -   योगिनी एकादशी किस दिन है कब रखा जाएगा व्रत, जानें पूजन और व्रत पारण का समय

सायंकालीन कार्यक्रम की शुरुआत रमेश पलड़िया एंड पार्टी के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड के साथ हुई। इसके बाद भजन और कीर्तन के कार्यक्रम ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नवयुवक संघ के सभी कार्यकर्ता और क्षेत्र के सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   योगिनी एकादशी 2026: योगिनी एकादशी में पर जलाएं दीपक बढ़ेगा धन, धान्य
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440