हल्द्वानी में छात्र प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर भरा नामांकन, अध्यक्ष पद पर रहेगी सबकी नजर, जानिए जारी लिस्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबी कॉलेज में आज छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने जोर-शोर से शक्ति प्रदर्शन कर अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। जिसमें ज्यादा उत्साह व भीड़ अध्यक्ष पद के दावेदारों में दिखाई दी।

बता दें, एबीवीपी से प्रत्याशी कौशल बिरखानी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकाली और अपनी ताकत दिखाकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। वहीं विद्यार्थी परिषद की बागी उम्मीदवार रश्मि लमगडिया ने भी अपनी ताकत का अहसास कराते हुए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करा। और एनएसयूआई प्रत्याशी बनें सूरज भट्ट ने भी अध्यक्ष पद के लिए हजारों समर्थकों के साथ नामांकन कराया। निर्दलीय प्रत्याशी अरम रजा ने भी नामांकन किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों का खेल महोत्सव शुरू, उत्साह और ऊर्जा से भरा पहला दिन

उपाध्यक्ष पद के लिये दो प्रत्याशियों अमित पंत व गौरव संभल ने नामांकन किया।

सचिव पद से निहित नेगी व जीवन चंद्र जोशी ने पर्चा दाखिल किया।

उप सचिव पद पर चंद्रेश बजेठा का नामांकन हुआ।

यह भी पढ़ें -   आज हल्द्वानी दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

कोषाध्यक्ष के लिए करन बिष्ट, रितिक साहू, अभिषेक सैनी ने नामांकन कराया।

सांस्कृतिक सचिव के लिए प्रकाश सिंह व लक्ष्मण संभल ने पर्चा भरा।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए भी नामांकन हुये। कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय के लिए भी नामांकन किये गये। मुख्य चुनाव अधिकारी सीएस नेगी ने बताया कि कल नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी और कोई प्रत्याशी नामांकन वापस लेना चाहेगा वह वापस भी ले सकेगा। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 24 दिसम्बर शनिवार को चुनाव सम्पन्न होंगे और उसी दिन परिणाम की घोषणा की जायेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440