समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के राजपुरा क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पत्नी ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार सचिन गुप्ता प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वह अपने परिवार के साथ राजपुरा गली नंबर में एक रहते हैं। शनिवार की सुबह उनकी पत्नी क्षमा गुप्ता ने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोसटमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार सचिन की शादी चार वर्ष पूर्व बरेली से हुई थी। सचिन के जुड़वा बेटा व बेटी भी है। इधर सूचना मिलने पर यहां पहुंचे क्षमा के परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गई है जिसके बाद उसे फांसी पर लटकाया गया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजनों में जमकर हाथापाई हुई है। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी होगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440