हल्द्वानी में इस फाइनेंस कंपनी पर लाखों रुपये गबन करने के आरोप, आधा दर्जन महिलाओं की शिकायत पर हुआ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के मुखानी थाना में एक फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लाखों रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। करीब आधा दर्जन महिलाएं ने उक्त कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी कंपनी के मालिक पंकज वर्मा के खिलाफ भी एक पहले ही धोखाधड़ी का मामला चल रहा है।

मुखानी क्षेत्र के निवासी पुष्पा नेगी ने बताया कि पंकज वर्मा ने म्यूचल फंड कंपनी खोली थी, जिसमें कई महिलाओं को एजेंट के रूप में रखा गया था। उन्होंने यहां से लोन के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि उधार लिया था, इसके बदले ब्लैंक चेक भी लिया गया था। अब आरोपियों ने उस चेक में 5 लाख रुपये की राशि लिखकर गबन किया है। जो बाउंस हो गया है। इसके अलावा, अन्य कई महिलाओं के पैसे भी गबन किए गए हैं।

इस मामले के सम्बंध में महिलाओं ने एसएसपी पुलिस पंकज भट्ट से मिलकर शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी कंपनी के मालिक पंकज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, और गहनता से जांच जारी है। संबंधित अधिकारियों ने इस मामले में न्याय के लिए सख्ती से कार्रवाई करने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई

In Haldwani, this finance company was accused of embezzling lakhs of rupees, a case was registered on the complaint of half a dozen women.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 अगस्त 2026, सोमवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440